राहुल गांधी: किसानों की दवाई, पांच कृषक न्याय

आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 61वां दिन महाराष्ट्र के नासिक से शुरू हुआ। नासिक के चांदवड़ में कांग्रेस नेता और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नायक राहुल गांधी ने किसानों के साथ एक मीटिंग की। यहां पर यात्रा के साथ जुड़ने और अन्याय की इस लड़ाई में कंधे से कंधे मिलकार खड़े होने के लिए महाराष्ट्र के कद्दावर नेता शरद पवार भी शामिल हुए। NCP (SP) के अध्यक्ष शरद पवार के अलावा शिवसेना (यूटी) नेता संजय राउत ने भी इसमें हिस्सा लिया। स्थानीय कांग्रेसी नेताओं द्वारा राहुल गांधी, शरद पवार और संजय राउत के स्वागत समारोह के बाद संबोधन का दौर शुरू हुआ। संजय राउत और शरद पवार के संबोधन के बाद राहुल गांधी ने उपस्थित किसानों को संबोधित किया।

राहुल गांधी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा- ‘यहां पर सबसे बड़ा मुद्दा प्याज की कीमतों का है। राष्ट्रीय मीडिया में इसके बारे में कोई बहस नहीं दिखती। देश के सबसे बड़े मुद्दे, किसानों के मुद्दो, महंगाई, बेरोजगारी, अग्निवीर इनको मीडिया दिखाएगी नहीं। वो मोदी जी को चौबीस घंटा दिखाएंगे, बॉलीवुड को दिखाएंगे, मीडिया का काम देश की जनता, देश के युवा का ध्यान भटकाने का है। ये हिंदुस्तान के 20-25 बड़े उद्योगपतियों के कहने पर ऐसा करते हैं। दस साल में मोदी जी की सरकार ने 20-25 बड़े उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज़ माफ किया है। तीन कानून लाए। आज किसान दिल्ली में रामलीला मैदान में खड़े हैं, एक महीने से दिल्ली की सीमा पर खड़े थे। लेकिन आपका एक रुपया माफ नहीं किया, उद्योगपतियों का 16 लाख करोड़ माफ कर दिया। UPA की सरकार के समय हमने करीब 70 हजार करोड़ रुपए का किसानों का कर्ज माफ किया था। मतलब जितना हमने एक बार किया था उतना ही 24 बार करें तब बराबर पहुंच पाएंगे। जितना पैसा 70 करोड़ लोगों के पास है, उतना ही पैसा देश के 22 लोगों के पास है।’

इसके बाद उन्होंने कहा- ‘आपको एक तरफ से नहीं घेरा जाता है। आपको चारों ओर से घेरा जाता है। आपको सही दाम नहीं दिया जाता। नुकसान होता है तो बीमा का पैसा नहीं दिया जाता। GST लगा दी। कर्जा माफ नहीं होता। तो अगर मैं कहूं कि हम आपके लिए एक काम करेंगे और आपकी समस्या हल हो जाएगी तो वो गलत होगा।’

इसके बाद कांग्रेस नेता ने किसानों और उनके परिवारों के लिए अन्याय-काल को समाप्त करने के मकसद से पांच ऐतिहासिक किसान न्याय गारंटियों की घोषणा की। उन्होंने कहा- आपको चारों तरफ से घेरा जा रहा है तो दवाई भी चारों ओर से लगाई जाएगी। इसलिए हम पांच अलग-अलग दवाई लाए हैं।

  1. कर्ज़ा माफी अगर हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों का कर्जा माफ किया जा सकता है, तो आपका भी कर्जा माफ होगा। या तो अमीरों का कर्जा माफ नहीं कीजिए, लेकिन अगर अरबपतियों को आपके 24 साल के बराबर का कर्जा माफ किया जा सकता है तो आपका भी होगा।
  1. सही दाम किसानों को सही दाम नहीं मिलते। बीजेपी ने कहा कि कानूनी MSP नहीं लागू की जा सकती। हमने अपने मैनिफेस्टो में साफ लिख दिया है कि कानूनी MSP लागू की जाएगी और स्वामीनाथन रिपोर्ट के मुताबिक की जाएगी।
  1. बीमा सुरक्षा फसल बीमा योजना जो बनाया है उससे आपको नुकसान होता है। 15-16 कंपनियां हैं उनको सरकार बीमा योजना का पैसा देती है। आपका नुकसान होता है, आपको कहते हैं कि आपको मुआवजा नहीं मिलेगा। इसको हम बदलेंगे। फसल बीमा योजना का पुनर्गठन करेंगे।
  1. आयात-निर्यात पॉलिसी जैसे ही आपको प्याज बेचने का समय आता है, आयात-निर्यात की पॉलिसी को बदल दिया जाता है। हमारी सरकार आयात-निर्यात पॉलिसी से आपकी रक्षा करेगी। आपके फसलों की कीमतों की रक्षा करेगी।
  1. GST मुक्ति GST को हम स्टडी करके, आपको एक टैक्स देंगे। और हमारी पूरी कोशिश होगी कि किसान GST में न रहे।

लेकिन ये सारा काम आपकी मदद करने के तरीके हैं। जब तक एक व्यक्ति किसान के दुख को नहीं समझता है, किसान के मेहनत की इज्जत नहीं करता है तब तक वो किसान की मदद नहीं कर सकता है। हमारे दरवाजे फिर चाहे वो महाराष्ट्र की सरकार हो या दिल्ली की सरकार को आपके लिए हमेशा ही खुले रहेंगे। और आपको ये लगेगा कि दिल्ली में किसानों की रक्षा करने और उनकी आवाज को सुनने वाली सरकार है।’

राहुल गांधी यहीं नहीं रूके। उन्होंने आगे कहा- ‘जवान सीमा पर देश की रक्षा करता है। उधर उन्होंने अग्निवीर लागू कर दिया। दो तरह के शहीद बना दिए। अग्निवीर को 6 महीने की ट्रेनिंग मिलेगी। चीन के सैनिक को 3-4 साल की ट्रेनिंग मिलेगी। अग्निवीर को पेंशन, कैंटीन, शहीद का दर्जा कुछ नहीं मिलेगा। अग्निवीर ने सेना को कमजोर किया है। बीजेपी जो सीमा पर डटे हमारे सेना के जवानों के साथ कर रही है वही देश के अंदर कर आपके साथ रहे हैं। जवान अगर सीमा पर हमारी रक्षा करता है तो आप देश के अंदर हमारी रक्षा करते हैं। इसलिए सरकार का फर्ज बनता है कि वो जवान और किसान दोनों की रक्षा करे। क्योंकि किसानों के बिना देश नहीं चल सकता। इसलिए मैं दिल से कह रहा हूं, कभी भी आपको जरूरत हो, हमारे दरवाजे, सरकार के दरवाजे आपके लिए हमेशा खुले हैं।’

इसके बाद यात्रा आगे निकल पड़ी। फिर से राहुल गांधी ने अपना रोड शो शुरू किया और फिर लंच ब्रेक से पहले शालिमार, इंदिरा गांधी की मूर्ति, नासिक में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में कांग्रेस नेता ने फिर से अन्याय के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई के बारे में लोगों को बताया। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा- ‘पहला कदम जाति जनगणना और उसके बाद इकोनॉमिक फाइनेंशियल और हिंदुस्तान की सब संस्थाओं का सर्वे। ये डेटा का जमाना है आजकल। कहते हैं डेटा-डेटा, 24 घंटे डेटा की बात होती है। तो हम आप सबके सामने गरीबों का डेटा रखना चाहते हैं। उसके बाद सच्ची राजनीति शुरू होगी। उसके बाद आप लोगों को बात समझ आएगी कि भईया, हम हैं 90 प्रतिशत और देश में हम कहीं भी नहीं हैं। तो ये जाति जनगणना ऐतिहासिक क्रांतिकारी कदम है। इसे हमने मेनिफेस्टो में लिख दिया है और इसके पीछे आप अपनी पूरी शक्ति लगाइए, पहला काम। दूसरा काम- बेरोजगारी। मेनिफेस्टो में हमने कहा है, हिंदुस्तान की सभी गरीब महिलाओं को, चाहे वो कोई भी हो, खेती करे, मजदूरी करे, अगर वो गरीब है, तो इंडिया गठबंधन की सरकार, कांग्रेस पार्टी की सरकार साल में उसे एक लाख रुपए बैंक अकाउंट में दे देगी। साल में एक लाख रुपए करोड़ों महिलाओं को। जो युवा बेरोजगारी के शिकार होते हैं, 30 लाख सरकारी जो वैकेंसीज़ हैं, उनको हम एकदम भर देंगे।’

संबोधन के बाद यात्रा अपने अगले पड़ाव की तरफ निकल पड़ी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का अगला पड़ाव त्रयंबकेश्वर था। यहां पर कांग्रेस नेता ने पूजा अर्चना की और देशवासियों की सलामती के लिए प्रार्थना की। मंदिर में प्रार्थना के बाद यात्रा रात्रि विश्राम के लिए पालघर की तरफ निकल पड़ी।

“देश का कोई भी व्यक्ति, जो अपने ऊपर अन्याय महसूस कर रहा है, जिसके ऊपर किसी भी तरह का अन्याय हो रहा है, वो न्याय योद्धा बन सकता है। अगर आप भी न्याय योद्धा बनना चाहते हैं तो 9891802024 पर मिस्ड कॉल करें।”

शेयर करें

Comments (1)

  1. Devashish mahto

    Ham bahut Garib Hai sar hamen kuchh loan chahie hamara ghar bhi nahin Hai ham log kirae mein rahte hain please hamari help Karen

एक टिप्पणी छोड़ें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *