राहुल को देश का साथ, 4 दिन में 4 करोड़

‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान में अभी तक करीब 4,01,54,741 रुपए का दान कांग्रेस पार्टी को मिल चुका है

बीते 27 जनवरी को कांग्रेस पार्टी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए ‘डोनेट फॉर न्याय’ नाम से एक क्राउडफंडिंग अभियान शुरू किया। इसके तहत लोगों के पार्टी को दिए गए दान के बदले राहुल गांधी द्वारा हस्ताक्षरित पत्र और कुछ गिफ्ट मिलेंगे। एक प्रेसवार्ता के जरिए में कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने एआईसीसी मुख्यालय में इस अभियान की घोषणा की।

क्या है ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान

प्रेसवार्ता में कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने बताया कि इस अभियान का मकसद लोगों से पैसे लेना नहीं बल्कि उनको प्रेरित करना है। इसमें लोग भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए प्रति किलोमीटर की दर से पार्टी को दान दे सकते हैं।

दान देने वालों को कांग्रेस पार्टी की तरफ से कुछ उपहार भी दिए जाएंगे। सभी दानकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी की तरफ से राहुल गांधी का व्यक्तिगत साइन किया हुआ लेटर, उसके व्यक्तिगत नाम से दिया जाएगा। इसका साथ ही एक सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा। इसके अलावा कुछ और भी गिफ्ट हैं जो प्रति किलोमीटर दान के हिसाब से बदलते जाएंगे। जैसे-

    • जो भी 670 रुपए यानि 1 पैसा प्रति किलोमीटर या उससे अधिक का दान करेगा तो गिफ्ट में पार्टी की तरफ से एक सर्टिफिकेट और राहुल गांधी द्वारा साइन किया गया टी-शर्ट दी जाएगी।
    • 67000 या उससे अधिक दान करने वाले को न्याय किट दी जाएगी। इस न्याय किट में राहुल गांधी की साइन की हुई एक टी-शर्ट, बैग, बैंड, बैच और स्टीकर होंगे।

पार्टी ने डोनेशन के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई है और दान की दर भी तय की है। समर्थक वेबसाइट पर जाकर अपनी इच्छानुसार रकम चुन सकते हैं और उतनी धनराशि कांग्रेस पार्टी को दान कर सकते हैं। वो चाहें तो एक पैसे प्रति किमी से लेकर 100 रुपए प्रति किमी तक दान कर सकते हैं।

क्या है अभी तक का आंकड़ा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के इस यज्ञ के अंदर न्याय योद्धा बनकर कांग्रेस के साथी बढ़-चढ़ कर दान दे रहे हैं। ‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान के लॉन्च होने के दो घंटे के अंदर ही 2 करोड़ से ज्यादा का दान कांग्रेस मुख्यालय में आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमा कर दिया था। कई लोगों ने राहुल जी को 20 रुपए प्रति किलोमीटर से लेकर 100 रुपए प्रति किलोमीटर तक का दान दिया। यानी 1 लाख 34 हजार रुपए से लेकर, 6 लाख 70 हजार रुपए तक।

‘डोनेट फॉर न्याय’ अभियान में अभी तक करीब 4 करोड़ रुपए का दान कांग्रेस पार्टी को मिल चुका है। सिर्फ चार दिनों में चार करोड़ से ज्यादा का दान बताता है कि कांग्रेस जमीनी स्तर पर अपनी पकड़ धीरे धीरे बना रही है। लोग संवैधानिक मूल्यों को बचाने और लोकतंत्र को जिंदा रखने की इस लड़ाई में राहुल गांधी के साथ खड़े होते दिख रहे हैं।

सबसे ज्यादा दान देने वालों में 66 लाख से ज्यादा की धनराशि दान कर हरियाणा नंबर वन पर है। 48 लाख से ज्यादा की धनराशि दान में देकर राजस्थान दूसरे नंबर पर है। फिर आंध्रप्रदेश, महाराष्ट्र और पांचवे नंबर पर मध्यप्रदेश है। दान प्रतिशत के मामले में उत्तरप्रदेश पहले नंबर पर है। महाराष्ट्र दूसरे, राजस्थान तीसरे, बिहार चौथे और मध्यप्रदेश पांचवें नंबर पर।

‘डोनेट फॉर न्याय’ की वेबसाइट पर दिए गए आंकड़ों से साफ जाहिर होता है कि जमीन से जुड़े लोग एक न्यायसंगत देश और समाज बनाने के लिए न्याय की इस लड़ाई में साथ आ रहे हैं। फिर चाहे वो अमीर हो या गरीब, हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार पार्टी को बढ़-चढ़कर दान दे रहा है। वेबसाइट पर एक खास बात ‘रेफर्ड बाय (referred by)’ का कॉलम है। इसमें जिसने आपको रेफर किया है या फिर दान देने के लिए मोटिवेट किया है, उसका फोन नंबर देना है। उसके आधार पर नेशन वाइज़ और स्टेट वाइज़, टॉप फाइव रेफरी का नाम वेबसाइटपर डाला जाएगा। इससे टॉप फाइव जिन लोगों ने मोटिवेट किया है, उनके नाम साथ-साथ में दिखेंगे।

शेयर करें

Comments (11)

  1. AACHARYA VED PRAKASH SHARMA

    न्याय का हक मिलने तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा🙏🙏💐💐

  2. Udaya Nath Sharma

    Iam with Rahul Gandhi and Congress.Jai Congress.Wants a Nyya yoddha fights for Rights.Fights for save democracy.

  3. Srinivas Mahipath

    Nyay yoddhas meeting with RAHUL GANDHI JI TO BE HELD IN RESPACTED STATE VISIT ON Priority & RAILWAY TICKET HAS TO BE FREE FOR WOMEN ON SLEEPER CLASS. THIS WOULD BE GAME CHANGER IN UPCOMING LOKSABHA ELECTION JAI CONGRESS

  4. JITPL employees union INTUC

    Jindal India thermal power limited pvt
    Derang kaniha Angul Odisha
    Other states employees in coming Odisha salary higher 40000+ or land losser employees salary 13326.00 Please help sir .

  5. Ateet

    P D S डीलरो की मग को आप अपने घोसड़ा पत्र मे निकल दीजिये की उनको राज्य कर्म चारी कर दर्जा दे दिया जाया गा उनकी सेलरी पाकी कर दिया जाये गा क्यों की मेरी एक bjp नेता बहेश हो गई हैँ मैंने बोला कांग्रेस लव लग जाये गी को कोटे दारों को न्याय मिल जाये गा और राशन की व्यवस्था आप लोगो की देना हैँ प🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿🙏🏿plz meri laj ap ke hath mae hai

  6. Raj Ravi

    ***KING SHREE MAN RAHUL GANDHI*** 》》》EPIC☆CAMPAIGN☆***INC,INDIA***
    LEADING HUMAN DIGNITY ,RECLAIMING SOUL JUSTICE.
    COMMITMENT IS ***THE DOOR *†* OF NYAY***
    🚪*** BHARAT JODO NYAY YATRA***

एक टिप्पणी छोड़ें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *